युवाओं को रोजगार के लिए युवा संवाद कार्यक्रम से जुड़ना होगा -जायसवाल विधायक जी ने औद्योगिक इकाइयां शुरू करा दी है अब रोजगार के लिए युवाओं को सक्रिय होना होगा। दोराहा भाजपा मंडल की युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजि


सीहोर। युवाओं को स्वयं का डेवलपमेंट करना होगा। स्वरोजगार के लिए युवा संवाद कार्यक्रम से जुड़ना होगा। विधायक जी ने औद्योगिक इकाइयां शुरू करा दी हैं अब युवाओं को सक्रिय होना होगा उक्त बात शनिवार को दोराहा भाजपा मंडल के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि राजकुमार रिंकू जायसवाल ने कही।


उन्होंने कहा कि जन-जन तक गांव गांव तक युवा संवाद कार्यक्रम को पहुंचना है। हर एक युवा को कार्यक्रम से जोड़कर उन्नति प्रगति और देश सेवा का अवसर उपलब्ध कराना है। विधायक सुदेश राय युवाओं के लिए रोजगार के शुभ अवसर पैदा कर रहे हैं अफसर का लाभ उठाने के लिए युवाओं को सक्रिय होना है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर दस्तक दे और युवा संवाद कार्यक्रम की जानकारी युवाओं को उपलब्ध कारण यही हमारा धर्म कर्तव्य और लक्ष्य है।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ऐलम सिंह दांगी अहमदपुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम गोर धर्मेन्द्र बैरागी मोहन माली सोदान सिंह मीना रमेश मीणा विनोद सिसोदिया अभिषेक तिवारी अभिषेक सिसोदिया शिवनारायण मीणा पर्वत मीणा रामबाबू पाटीदार दीवान ठाकुर भीम सिंह गुर्जर अरविन्द दांगी रघुवीर दांगी प्रदीप दांगी राकेश पटेल राकेश मैवाड़ा कैलाश मीणा श्रीराम लोधी अवतार पाल दीपक चौकसे कमल लोधी प्रदीप वर्मा इमरान ख़ान रफीक उल्लाह रईश खान भूपेन्द्र ठाकुर प्रेमनारायण मीणा दीपक शर्मा बलबंत मैवाड़ा महेन्द्र दांगी गोरे लाल लोकेंद्र भेरवे कांता पाटीदार नर्वदा पाटीदार गोलू मीणा सौरभ मीणा गोलू मलक सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र बैरागी ने किया और आभार प्रदर्शन मोहन माली ने व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments