राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सीहोर ने एक तरफा मुकाबले में नर्मदापुरम को 4-0 से हराया


सीहोर। शहर के आवासीय परिसर के मैदान और चर्च मैदान पर स्व.कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में रविवार से खिलाड़ियों को मंच देने के लिए राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत आवासीय परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने की।

रविवार को प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला सीहोर ने नर्मदापुरम को 4-0 से हराया और दूसरे मुकाबले में भोपाल ने ग्वालियर को 9-0 से हराया। बारिश के मध्य सीहोर और भोपाल के खिलाड़ियों ने गोलों की बौछारे लगा दी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम कुईया, बसंत दासवानी, चाहत रुठिया, धर्मेन्द्र शर्मा, अंकुर शर्मा, अताउल्ला खान, आनंद उपाध्याय, एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, चंचल आदि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

पहला मैच सीहोर और नर्मदापुरम के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर टीम ने नर्मदापुरम को 4-0 से हराया। सीहोर की ओर से अक्षयराज, कुशाग्र, आर्यव मालवीय और आर्यन सागर ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा दूसरा मैच भोपाल-ग्वालियर के मध्य भी एक तरफा रहा। इस मैच में भोपाल ने ग्वालियर को 9-0 से हराया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को पहला मैच दोपहर दो बजे बडवानी-रतलाम और दूसरा मैच दोपहर 3 बजे खरगोन-इंदौर के मध्य खेला जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments