उज्जैन से कुबरेश्वरधाम पधारे प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशनर्स के सदस्यों व मातृशक्तियों का किया भव्य स्वागत


सीहोर। रविवार, 6 सितम्बर 2026 को दो बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशनर्स के वरिष्ठ सदस्यों व मातृशक्तियों का सीहोर कुबेरेश्वर धाम, चिंतामन गणेश मंदिर एवं हनुमान फाटक दर्शनार्थ आगमन हुआ। जिनका प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशनर्स एसोसिएशन के उप प्रांताध्यक्ष के.एल.बैरागी, संरक्षकगण डॉ.साधुराम शर्मा, पं.राममूर्ति शर्मा, हरिओम शर्मा दाऊ एवं जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर द्वारा अन्य पदाधिकारीगणों के साथ अतिथियों की अगवाई की गई एवं दर्शनोपरांत मोतियों की माला से आत्मीय स्वागत कर स्वल्पाहार कराकर बोलाई के लिये विदा किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष सिद्धु सिंह ठाकुर, एल. एस. सेन, महामंत्री नर्बदा प्रसाद खरे, शंकरलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लखनलाल सेन, कार्यालय सचिव चन्दरसिंह ठाकुर, प्रचार सचिव भगवानदास प्रजापति, के. के. झमटानी, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, विधि सलाहकार विश्वनाथ शर्मा (एड.), कार्यकारिणी सदस्यगणों में सुरेश कुमार श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रहलाद सिंह ठाकुर, भगतजी, मुन्ने भाई, राजेन्द्र गांधी, बी. एस. तोमर, मुरली शर्मा, महेश आर्य, दीनदयाल शंखवार, मुन्नालाल प्रजापति, सुधीर दुबे, विजय सिंह बिसौरिया, दिनेश जोशी, दिलीप राठौर, हेमन्त वल्लभ दुबे, प्रकाश देवगड़े, बेनी प्रसाद कुशवाह, अशोक कुमार दुबे आदि शामिल हैं।


Post a Comment

0 Comments