सीहोर, 12 सितम्बर 2026 प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जिला न्यायालय सहित पूरे जिले में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए जिले भर में कुल 23 खंडपीठें बनाई गई हैं। सीहोर मुख्यालय में 10 खंडपीठ, आष्टा में 06 खंडपीठ, भैरूंदा में 02 खंडपीठ, बुधनी में 03 खंडपीठ, इछावर में 01 खंडपीठ तथा उपभोक्ता फोरम 01 खंडपीठ का गठन किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का सरल, सुलभ और प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलता है तथा इससे उनका समय और श्रम दोनों बचते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी रजामंदी और समझौते के आधार पर बड़े-बड़े प्रकरणों का भी सहजता से निराकरण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने से पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण भी बना रहता है। लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत प्रदान करते हुए आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का स्थायी समाधान उपलब्ध कराना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 (चेक बाउंस), विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, वैवाहिक विवाद व अन्य दीवानी मामलों के लगभग 2000 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए हैं। इसके अलावा विद्युत, जलकर तथा बीएसएनएल विभाग के 10,000 से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत किए गये।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments