अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 05 प्रकरणों में 44 पाव देशी मदिरा जब्त


 सीहोर, 12 सितम्बर 2026     कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपेश राजोरिया ने बताया कि आबकारी बल के सहयोग से वृत्त सीहोर के जमोनिया रोड क्षेत्र में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध 04 प्रकरण कायम कर 32 पाव देशी मदिरा जब्त की गई।


                इसी प्रकार वृत्त बुधनी में आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल एवं आबकारी टीम द्वारा ग्राम शाहगंज में दबिश देकर 01 प्रकरण कायम करते हुए 12 पाव देशी मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार जिले में कुल 05 प्रकरणों में 44 पाव देशी मदिरा जब्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹3,520/- है। सभी प्रकरणों को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल एवं आबकारी दल का सराहनीय योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments