सीहोर, 05 सितम्बर 2026 जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 09 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय महाविद्यालय शाहगंज, जिला सीहोर में किया जाएगा।
रोजगार मेले में वाल्वो आयशर, इंसप्राश इंजीनियरिंग, बंधन बैंक, भारत एग्रो, एनआईआईटी, पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि. भोपाल, एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड, पुष्कल एग्रोटेक लि. भोपाल, फ्रीडम एम्पलायबिलिटी एकेडमी एवं आर.बी.एल. बैंक सहित विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों द्वारा बैंक असिस्टेंट मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, सुपरवाइजर, एचआर, स्टोर इंचार्ज, आईटीआई फिटर, टेली-कॉलर, एसी मैकेनिक, इंग्लिश टीचर, एग्रीकल्चर ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर 1900 से अधिक पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
इच्छुक युवक-युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
रोजगार मेले के दौरान जिला चिकित्सालय द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत युवक-युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इसमें हीमोग्लोबिन, बीएमआई, ब्लड प्रेशर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा मानसिक स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा एवं पोषण संबंधी विषयों पर चिकित्सक एवं परामर्शदाताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
0 Comments