नोडल खेल प्रशिक्षण केंद्र के 17 पहलवानों का राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन

 


सीहोर। नोडल खेल प्रशिक्षण केंद्र, आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर के 17 प्रतिभाशाली पहलवानों का संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 सितंबर तक सीहोर में किया जाएगा, जिसमें चयनित 17 पहलवान जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से संस्थान एवं जिले में हर्ष का माहौल है।


इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीलू शर्मा, प्राचार्य श्री आलोक शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अताउल्लाह खान, जिला योग प्रभारी श्री मनोज कुमार व्यास, व्यायाम शिक्षक श्री शैलेंद्र चौहान, श्री लोकेश परमार सहित समस्त खेल प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।



Post a Comment

0 Comments