जिला जनसम्पर्क कार्यालय सीहोर, मध्यप्रदेश

सीहोर, 26 सितम्बर 2026        प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 बैच-1 के अंतर्गत सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में 36 सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ 27 सितंबर को किया जाएगा। इछावर विकासखंड के ग्राम बोरदी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इन सड़कों का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 11:30 बजे आयोजित होगा।


      प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इछावर क्षेत्र में स्वीकृत 36 सड़कों की कुल लंबाई 106.37 किलोमीटर है, जिनके निर्माण के लिए 82 करोड़ 76 लाख 88 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के निर्माण से इछावर विधानसभा क्षेत्र के 41 ग्रामों की करीब 19 हजार 178 की आबादी को वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुविधा होगी।


      ग्राम बोरदी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इन कार्यों से इछावर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।


 



Post a Comment

0 Comments