![]() |
सीहोर। आंगन उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को नियमित पोषण आहार देने और शासकीय जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए माताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा नेता रवि नागले सम्मिलित हुए।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन उत्सव कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित किए गए आंगन उत्सव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलू राठौर,दीपमाला चौरसिया,गिरजा मौर्य, रेखा जाटव ने महिलाओं और बच्चों नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
मुख्य अतिथि श्री नागले के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित बच्चों की माताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री नागले ने कहा कि हम सभी को मिलकर मोदीजी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूर्ण करना है। आंगन उत्सव कार्यक्रम माताओं को बच्चों के प्रति सजक रहने के लिए चलाया जा रहा है जिससे कि बच्चों को उचित समय पर सही पोषण आहार मिले और बच्चों की मृत्यु दर में कमी आए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंजू देवी, निशा मंगरोलिया, गुंजा मंगरोलिया, निधि अहिरवार नेहा मंगरोलिया, पुष्पा कचनेरिया, प्रियंका कचनारिया सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और क्षेत्रीय नागरिक सम्मिलित रहे।

0 Comments