सीहोर जिले के 196 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात


सीहोर, 19 सितम्बर 2026    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात दी। प्रदेशभर के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए। इसी क्रम में सीहोर जिले के 196 मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।


      ई-स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूटी से उन्हें स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा पढ़ाई जारी रखने में भी सहायता प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments