राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के एक तरफा मुकाबले में खरगोन ने रतलाम को 11-0 से हराया


सीहोर। शहर के आवासीय खेलकूद और चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में राज्य स्तर अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता गत 6 सितंबर से प्रारंभ हुई। मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है ए और बी टीमों का शुक्रवार को ग्रुप का आखिरी मैच खेले जा रहे हैं। इसमें पहला मैच रतलाम विरुद्ध खरगोन के बीच खेला गया खरगोन की टीम 11-0 से विजय रही खरगोन में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 गोल से जीत अर्जित की इसके अलावा दूसरा मैच इंदौर-बड़वानी के मध्य खेला गया जिसमें इंदौर 09-00 से विजय रही इंदौर की तरफ से अंगद सिंह ने 4 गोल किए मनन ने 2 गोल किए जयेश ने 2 गोल किया कार्तिक ने 1 गोल किया। दोनों ही मुकाबले एक तरफा रहे।

भोपाल-इंदौर टाप पर

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि ग्रुप में भोपाल और इंदौर के बीच दोनों ही टीमों ने टॉप किया सीहोर की टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही शनिवार से सी और डी ग्रुप के मैच होंगे टीमें इस प्रकार है जबलपुर, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खंडवा, शुजालपुर की टीम खेलेगी। प्रतियोगिता के आगामी चरण को लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया और खेल अधिकारी अत्ताउल्लाह खान आदि ने तैयारियां की। शनिवार को दो मैच खेले जाऐंगे।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

शुक्रवार को मैच के मुख्य अतिथि आवासीय स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा, सुरेंद्र, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 


Post a Comment

0 Comments