सीहोर। शुक्रवार, ११ सितम्बर को दोपहर १२ बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व पार्षद शमीम अहमद एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष में वर्तमान नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर मुखर होकर गंभीर आरोप लगाये। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, सीताराम भारती, कृष्णकांत रिछारिया, पंकज शर्मा, नायाब खान, रामायण प्रसाद शुक्ला, मांगीलाल टिमरई, अजय रायकवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे। कांग्रेस नेता शमीम अहमद ने कहा कि वर्तमान नगर पालिका की कार्य प्रणाली में गंभीर अनीयमित्ताऐं नियम विरूद्ध कार्य किये जा रहे हैं। जिनमें व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। निकाय की विभिन्न शाखाओं में नियम विरूद्ध कर्मचारियों की नियुक्तियाँ की गई है। हाऊसिंगबोर्ड, ब्रह्मपुरी सहित अन्य स्थानों के भवन व प्लाटों हस्तांतरण में आरक्षण आदि में धांधलियाँ कर नियम विरूद्ध कार्य किये गये हैं। निकाय द्वारा संचालित जल संशोधन यंत्र फिल्टर प्लांट आदि लम्बे समय से बंद पड़े हैं। इसके चलते दुषित गंदा पानी की सप्लाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य व जीवन से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। गत् दिवस ग्राम लसुडिय़ा में काहिरी फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव की घटना में जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिये। क्लोरीन का सिलेण्डर अनेक वर्षों से अनुपयोगी होकर पड़ा हुआ था, जिससे गैस का रिसाव हुआ है, भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है, अत: जाँच आवश्यक है। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित नाकों के लिये आरक्षित भवन भूमि नियमों का उलंघन कर विक्रय किये जाने की जांच की जानी चाहिये। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामप्रकाश चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में तय बाजारी शासन द्वारा बंद कर दी गई है, इसके बावजूद नियम विरूद्ध नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में वसूली की जा रही है।
नेता द्वय ने कहा कि २०२२-२३ से लेकर २५-२६ तक निकाय द्वारा वाहनों की क्रय प्रक्रिया में गंभीर भ्रष्टाचार की जांच किये जाना आवश्यक है। २०२२-२३ से वर्तमान में क्रय की गई एवं ब्लिचिंग पाउडर फिनाईल की जाँच व उपयोग की मात्रा की भी जांच की जाना चाहिये। क्षेत्र में पदस्थ सब इंजिनियर संविदा से नियुक्त वैभव लोवानिया द्वारा अधिकार क्षेत्र से अधिक नियमों का उलंघन कर कराये गये कार्यों की जांच की जाये। वर्तमान परिषद के कार्यकाल में क्रय किये गये पेट्रोल डीजल की मात्रा एवं राशि का जांच की जाये। इसी प्रकार वर्तमान परिषद के कार्यकाल में वाहनों की मरम्मत पर खर्च की गई राशि की जांच की जाये तो भ्रष्टाचार की कहानियाँ उजागर हो जायेगी।
इन मुद्दों को लेकर प्रात: कांग्रेस नेता शमीम अहमद, रामप्रकाश चौधरी सहित कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कालेक्टर महोदय को निम्न बिन्दुओं पर जाँच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

0 Comments