श्रीमती मनु बाई के परिवार को मिला अपना पक्का घर, आवास की चिंता हुई दूर प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, परिवार ने जताया आभार


सीहोर, 24 सितम्बर 2026    सीहोर के माई मोहल्ला निवासी श्रीमती मनु बाई के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना नई उम्मीद लेकर आई है। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को अब स्थायी और सुरक्षित आशियाना उपलब्ध हो गया है। मनु बाई बताती हैं कि अपने स्वयं के पक्के घर का सपना लंबे समय से था, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा हुआ। आवास मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और सभी सदस्य सुविधापूर्वक अपने घर में रह रहे हैं।

     श्रीमती मनु बाई के अनुसार पक्का आवास मिलने से परिवार की कई पुरानी परेशानियां दूर हुई हैं। पहले मौसम के अनुसार घर की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब पक्की छत के कारण बारिश, ठंड और गर्मी में परिवार सुरक्षित रहता है। घर में रहने की बेहतर सुविधा मिलने से बच्चों की पढ़ाई और परिवार के अन्य दैनिक कार्य भी अधिक व्यवस्थित तरीके से हो पा रहे हैं। वे कहती हैं कि अपना पक्का घर परिवार के लिए सुरक्षा और संतोष का आधार बना है।

     श्रीमती मनु बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें अपने परिवार के लिए सुरक्षित घर मिल सका। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की यह पहल उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई है। मनु बाई ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments