सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ब्लॉक-लेवल बालरंग प्रतियोगिता मंन अपना परचम लहराया। गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1, सीहोर में ब्लॉक-लेवल बालरंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सिहोर ब्लॉक के 12 स्कूलों ने भाग लिया। सीनियर कैटेगरी में, सुगम संगीत - सोलो सिंगिंग ($गज़ल) के तहत, आईईएस पब्लिक स्कूल के अनहद खनुजा के प्रथम स्थान हासिल किया। वही जूनियर कैटेगरी के लोकगीत कैटेगरी के तहत, आईईएस पब्लिक स्कूल के पाचवी कक्षा के छात्रों की टीम याना सोलंकी, दिव्या तिवारी, आन्या खरे, आरना गौर, कुमुद भोरजार, हर्षाली अग्रवाल, रुद्र तारे, अयान ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर मनीषा कवाथेकर, डाइरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल ने छात्रो को बधाई एवं शुभकामनाए दी साथ ही उनके प्रयास के सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 Comments