मटकी सजाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्ण लीलाओं का किया मंचन


सीहोर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगावली में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी सजाओ प्रतियोगिता एवं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का मंचन रहा।


मटकी सजाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी मटकियों को श्रीकृष्ण, राधा, मोरपंख, बांसुरी सहित विभिन्न आकर्षक कलाकृतियों से सजाया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं सृजनात्मक कौशल का परिचय दिया।


इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोडऩे के साथ ही उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिनय क्षमता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम में शाला प्राचार्य राजेश कसोटिया, जितेंद्र बड़ौदिया, रितेश राठौर, ज्योति त्यागी, पूजा गांधी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments