बडि़याखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 102 इकाइयों को 103.744 हेक्टेयर भूमि आवंटित


सीहोर, 02 सितम्बर 2026 जिले के बडि़याखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। औद्योगिक क्षेत्र में कुल 102 इकाइयों को 103.744 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इन इकाइयों के पूर्ण रूप से स्थापित एवं संचालित होने के बाद लगभग 3,750.81 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त होने तथा करीब 7,156 व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है।


बडि़याखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख इकाइयों में एमध्एस आईटीसी फाइबर लिमिटेड स्थापित होकर संचालित है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में भी कई प्रमुख कंपनियां अपनी गतिविधियां संचालित कर रही हैं।


इनमें मेसर्स पर्पलस्टार मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स बारमाल्ट माल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स सिक्योर सर्किट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा क्रायफ्स पावर कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी इकाइयां शामिल हैं। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ जिले में निवेश और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments