नवप्रवेशित छात्रों के लिए अभिप्रेषण दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

सीहोर, 7 सितंबर। प्रथम वर्ष प्रथम सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिप्रेषण दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय अधिष्ठाता, कृषि संकाय डॉ. मृदुला बिल्लोरे के निर्देशन एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं निदेशक शिक्षण/छात्र कल्याण डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. एस.पी. दत्ता, प्राध्यापक की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. खंबालकर प्रियदर्शनी अरुण ने किया।


कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. एस.सी. गुप्ता, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, मृदा विज्ञान ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं महाविद्यालय के स्नातक प्रभारी डॉ. बी.आर. बरैया, वैज्ञानिक ने छात्रों को स्नातक शैक्षणिक नियमावली के अंतर्गत महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. एस.के. चौधरी, डॉ. जी.एस. गाठिये, डॉ. डी.के. पायासी, डॉ. ए.के. चौधरी, डॉ. लेखाराम, डॉ. ए.एन. भानू, डॉ. राकेश, डॉ. वर्षा धुर्वे, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. ललिता नरगावे, डॉ. नीलेश रायपुरिया, डॉ. एन.के. पाटीदार, डॉ. लालू प्रसाद, डॉ. भरत लाल, डॉ. आशुतोष मिश्रा सहित श्री आयुष टोरिया, श्री मोहित मेश्राम, श्री विजय कुमार रजक, श्री पवन सिंह मरावी, श्री बाबू खां, श्री अरविंद मालवीय, श्री प्रमोद, श्री शैलेन्द्र कुशवाह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के स्नातकोत्तर शैक्षणिक प्रभारी डॉ. ए.के. चौधरी ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments