सीहोर, 07 सितम्बर 2025-26 कलेक्टर श्री बालागुरु के. के. निर्देशानुसार जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि दिनांक 07 सितंबर 2026 को जिला आबकारी बल के सहयोग से वृत्त आष्टा में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 09 प्रकरण कायम कर 93 पाव देशी मदिरा, 07 बोतल विदेशी मदिरा, 12 बोतल बीयर, 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 105 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।
मौके पर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 02 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात हैं। सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण विवेचना में लिए गए हैं।
उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रिया जैन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री ललित गीते एवं जिला आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

0 Comments