सीहोर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला सीहोर द्वारा मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत विकासखंड आष्टा के ग्राम मैना में जिला स्तरीय पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उपचार तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में उपसंचालक डॉ. नीलेश देसाई ने मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना सहित पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने तथा पशुओं की नियमित देखभाल करने की अपील की।
ग्राम पंचायत मैना की सरपंच श्रीमती रचना धीरज पटेल ने भी शिविर में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन में सहयोग किया। शिविर के दौरान पशुओं का उपचार, औषधि वितरण, बधियाकरण एवं गर्भ परीक्षण सहित विभिन्न पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही पशुपालकों के पशुपालन केसीसी संबंधी आवेदन भी भरवाए गए।
शिविर के सफल आयोजन में अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. नरेन्द्र गुप्ता, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शुक्ला, जिला चल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. शाक्या, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एस.एल. हिन्डौलिया, प्रेम सिंह वर्मा, सतीश पाटीदार, सुमित कुमार, अभिषेक प्रजापति एवं पशु सखी श्रीमती भुरी मालवीय ने सहयोग प्रदान किया।

0 Comments