विकासखण्डवार एवं योजनावार प्रगति की विस्तार से समीक्षा, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करें- कलेक्टर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग के कलेक्टर ने दिये निर्देश योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए- कलेक्टर


सीहोर, 21 सितम्बर 2026   जिला कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विकासखण्डवार तथा योजनावार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने, मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।


      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का नियमित एवं गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और उनका समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो।


      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को केवल कागजी उपलब्धि तक सीमित न रहे। योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने तथा कमियों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति विस्तार से जानकारी दी।


मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश


      बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री बालागुरू के ने इन सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, चार एएनसी जांच, एनीमिया की पहचान एवं उपचार तथा गर्भावस्था से संबंधित उच्च जोखिम वाले प्रकरणों का समय पर चिन्हांकन एवं प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मैदानी अमले को सक्रियता के साथ कार्य करने तथा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


टीकाकरण कवरेज बढ़ाने और छूटे बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश


      कलेक्टर ने जिले में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए टीकाकरण कवरेज को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यू-विन पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का चिन्हांकन कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मैदानी अमले के माध्यम से टीकाकरण की वास्तविक स्थिति की निगरानी करने तथा लक्षित बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर


      राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने टीबी नोटिफिकेशन, जांच, उपचार तथा चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित टीबी मरीजों तक आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं समय पर पहुंचाई जाएं। कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मैदानी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


आयुष्मान कार्ड से शेष पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश


      आयुष्मान योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों तथा पात्र श्रमिकों के शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्ड निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश


      बैठक में आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 6 अक्टूबर 2026 एवं मॉप-अप दिवस 9 अक्टूबर 2026 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एलबेंडाजोल की दवाओं का विकासखण्ड स्तर से लेकर अंतिम छोर तक समय पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अभियान के दौरान कोई भी लक्षित बच्चा अथवा हितग्राही दवा से वंचित न रहे। विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं अन्य चिन्हित संस्थानों में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दवा का सेवन कराने के निर्देश दिए गए।


स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाओं, उपकरणों एवं मानव संसाधन की उपलब्धता की नियमित समीक्षा


      कलेक्टर ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में दवाओं की उपलब्धता, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं, मानव संसाधन, उपकरणों एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की सतत निगरानी पर जोर दिया। निर्माणाधीन स्वास्थ्य संस्थाओं के कार्यों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित विभागों से आवश्यक समन्वय कर निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


योजनाओं की कागजी उपलब्धि के बजाय वास्तविक लाभ सुनिश्चित करें


      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को केवल कागजी उपलब्धि तक सीमित न रखा जाए। योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने तथा कमियों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धियों और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश 


 


 



Post a Comment

0 Comments