कन्या शिक्षा परिसर में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव बालिकाओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा विद्यालय परिसर

सीहोर। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सीहोर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय में गणेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

        गणेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वंदना, भजन, गीत एवं विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत


कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बालिकाओं की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा। वहीं गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।

        कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों ने भगवान श्री गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि, शांति एवं विद्यालय की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्येंद्र शर्मा, प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा, प्रशासक श्री अशोक त्रिपाठी, उप प्रबंधक श्री संदीप मौर्य सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

         कार्यक्रम का समापन भगवान श्री गणेश की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ गणेश उत्सव को यादगार बनाया।


Post a Comment

0 Comments