सीहोर । डॉ अंबेडकर नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में रविवार को आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद लोकेंद्र वर्मा सम्मिलित हुए। पार्षद वर्मा ने महिलाओं को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सेवा संकल्प के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों के प्रति महिलाओं को माता को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल और उनके जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं नागरिकों और बच्चों के द्वारा सेवा कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेंद्र बघेल देवानंद श्रीवास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपमाला चौधरी नीलू राठौर गिरिजा व्यास सहायिका रेखा कचनारिया और वार्ड की महिलाएं मौजूद रही।

0 Comments