सीहोर, 25 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आष्टा विकासखंड के ग्राम खड़ी हाट में पूर्व निर्धारित 25 सितम्बर के स्थान पर अब 26 सितम्बर को शिविर एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाना, आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर यथासंभव मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा ग्राम में संचालित विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं सेवाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद मजबूत करने, शासकीय सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता बेहतर बनाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
0 Comments