शनिवार को सीवन पुत्र की टीम सीवन तट पर नेपाल बाढ़ पीड़ित सहायता पात्र को लेकर पहुंची जहां पर सभी ने सीवन संकल्प दोहराया,सभी ने नदियों को संरक्षित करने का प्रण लिया,इसी दौरान सीवन पुत्र दिनेश कुमार दिनकर एवं सुरेश भगत का जन्मदिन घाट को स्वच्छ करके मनाया गया,घाट पर भी शहर के लोगों ने मदद राशि पात्र में डाली गई ।
सीवन घाट एक बार फिर देश भक्ति के रंग में रंगा अशोक नामदेव ने शानदार प्रस्तुति दी। सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया कि चार दिनों तक सीवन पुत्र ने नेपाल बाढ पीड़ितों की सहायता राशि के लिए आह्वान किया एवं शहर के मुख्य मार्ग पर रैली निकालकर लोगों से मदद करने हेतु अनुरोध किया । लोगों ने अपनी सामर्थ अनुसार राशि पात्र में डाली ।
सीवन तट पर सभी की उपस्थित में फेस बुक पर लाइव चलाकर पात्र को खोला गया, और सीवन पुत्र कैलाश चव्हाण,कनीराम,सुरेश भगत,राजेंद्र सिंह राजपूत,राजू राजपूत आदि ने राशि को गिना । कुल राशि 22609 इक्कठी हुईं जिसे जिला कलेक्टर के माध्यम से नेपाल भेजी जाएगी जिससे कि नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद हो सके ।
मानवीय कार्य में सीवन पुत्र वीरेंद्र सिंह बिसौरिया,दिनेश दिनकर,सुरेश भगत,अशोक नामदेव,कैलाश चव्हाण,राजेंद्र
सिंह राजपूत,राजू राजपूत,कानीराम मालवीय,मुकेश राय,अनुराग राय,राधेश्याम मकवाना,उदित जादवानी,धर्मेंद्र राठौर,प्रकाश यादव,संतोष मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे

0 Comments