सीहोर। प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 151 शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े प्राचार्य, खेल शिक्षक,लिपिक, सेवानिवृत्त शिक्षक,अतिथि शिक्षक, साक्षरता मित्र, कम्प्यूटर ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त
की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। शिक्षक समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान का सम्मान है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। एक शिक्षक के द्वारा दिया गया संस्कार और ज्ञान विद्यार्थी के पूरे जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों के उत्साह और मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर विकास ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र की भावी पीढ़ी के निर्माता हैं। विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की शिक्षा देने में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जॉइंट डायरेक्टर धर्मेंद्र शर्मा कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज की सकारात्मक सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में आवासीय प्राचार्य आलोक शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अताउल्ला खान, बीआरसीसी अजब सिंह
,बीआरसीसी अशोक वर्मा,प्राचार्य आशीष शर्मा, एपीसी संजय जादौन ,कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी तथा मानव कल्याण ट्रस्ट भोपाल के सुशील जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मान-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन प्रदीप नागिया ने किया। समारोह के अंत में प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने संगठन के कार्यों। रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर परप्रांतीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों राजेंद्र परमार ,हेमंत मालवीय , माधव यादव,नरेश मेवाडा ,अर्जुन सिंह , जितेंद्र सेन , दिनेश शर्मा, सुरेंद्र यादव बद्री प्रसाद वर्मा, चंदर वर्मा, मुकेश मालवीय,जय सिंह ठाकुर ,देशराज सोनी, शैलेन्द्र सिंह चौहान,सूरज सिंह पंवार,चंदर वर्मा महेश मालवीय ,नरेश सवासिया , मनोज व्यास,लखन महेश्वरी , राजेश तिवारी, ओमप्रकाश भावसार, अमृतलाल बिझावत,अनिल भिलाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

0 Comments