सीहोर, 08 सितम्बर 2025-26 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (व्ही.एच.एन.डी.) का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान 0 से 01 वर्ष आयु वर्ग के 814 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 01 वर्ष से अधिक 308 बच्चों का टीकाकरण किया गया एवं कुल 173 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गई।
.jpeg)
0 Comments