सीहोर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर में छात्राओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपराओं एवं उनके गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति से जुड़े गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने अपनी संस्कृति और विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर में उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ, साथ ही विद्यालय की प्राचार्या समेत सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने नशा-मुक्ति की शपथ भी ली l
आज के कार्यक्रम मे विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा जी एवं विद्यालय के शिक्षक और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री अमित दुबे जी द्वारा किया गया l


0 Comments