सीहोर, 09 अगस्त, 2026 स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि वर्षा ऋतु में सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, दस्त, उल्टी, टाइफाइड एवं अन्य जलजनित और खाद्यजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
इन बीमारियों से बचाव के लिए ताजा एवं स्वच्छ भोजन का ही सेवन करें तथा खुले में बिकने वाले, तले-भुने एवं बासी खाद्य पदार्थों से परहेज करें। केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें । यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी या जुकाम हो तो खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल, टिश्यू या मास्क से ढकें ताकि संक्रमण अन्य लोगों तक न फैले। घर, कार्यस्थल एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और जलभराव न होने दें। यदि बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, दस्त, उल्टी या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें तो स्वयं दवा लेने के बजाय निकटतम शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जाकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करें।
0 Comments