प्रमुख सचिव ने किया पॉलिटेक्निक कॉलेज में एमआईआईसी का उद्घाटन


सीहोर, 07 अगस्त, 2026   तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह ने सीहोर के शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में MSME Innovation cum Incubation Centre (MIIC) का उद्घाटन किया।

   इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवाचार एवं उद्यमिता आज के समय की आवश्यकता है और ऐसे इनक्यूबेशन सेंटर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेंगे।

    रैंप योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहयोग से स्थापित यह MIIC छात्राओं के लिए नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस केंद्र के माध्यम से छात्राएँ अपने नवाचार विचारों को वास्तविक उद्यम में परिवर्तित कर सकेंगी तथा उद्योग एवं शिक्षा के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित होगा। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा आयुक्त श्री अवधेश शर्मा, प्राचार्य डॉ प्रमोद शर्मा, प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments