पुलिस थाना जावर द्वारा बलत्कार से पीडि़त महिला की रिपोर्ट ना लिखने पर पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायत पत्र


सीहोर। ग्राम कजलास थाना व तहसील जावर जिला सीहोर के साथ दिनांक 4 अगस्त 2026 की रात्रि 8 बजे घर में अकेली पाकर संजय पिता शिवनारायण कजलास निवासी द्वारा महिला के साथ जबरन बलत्कार किया गया। पीडि़त महिला के भाई के घटना स्थल पर आने पर उक्त संजय मालवीय घर से निकल कर भाग गया। जिसकी रिपोर्ट पीडि़त परिवार द्वारा जावर थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी संतोष विश्वकर्मा को की गई, किन्तु संतोष विश्वकर्मा द्वारा पीडि़त महिला की रिपोर्ट नही लिखी गई और पीडि़त परिवार को यह कहकर थाने से भगा दिया कि तुम उक्त संजय की झुठी रिपोर्ट करने आई हो। पीडि़त परिवार लगातार दो दिन तक थाना जावर रिपोर्ट लिखने गया, किन्तु रिपोर्ट नही लिखी गई ना ही पीडि़त महिला का मेडिकल कराया गया। जिसे लेकर पीडि़त परिवार ने जिले की पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आकर दिनांक 7/8/2026, दिन शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त परिवार द्वारा अपने शिकायत पत्र में बताया कि जावर थाना में अनावेदकगणों की सांठ गांठ व पैसे वाले होने पर पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट नही लिखी जा रही है। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की है। अगर शीघ्र ही न्याय नही मिलता है तो पीडि़त परिवार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवास व म.प्र.सरकार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष न्याय हेतु उपस्थित होकर आवेदन देने के लिये विवश होना पड़ेगा। परिवार द्वारा शीघ्र न्याय की मांग की गई है।


Post a Comment

0 Comments