राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बालिका अंजलि कवरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया


सीहोर  माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सीहोर सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित की कक्षा 8वीं (ब) की छात्रा अंजलि कवरे ने तृतीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल में संभागीय  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे भोपाल संभाग के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 

छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं परिवारजनों ने छात्रा को उसकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा ने कहा कि बालिकाओं की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।

समस्त विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments