सीहोर में मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 07 अगस्त को

सीहोर, 06 अगस्त, 2026 एमपी टूरिज्म बोर्ड, पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, स्कूल शिक्षा विभाग तथा राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 07 अगस्त को प्रात: 09 बजे सीहोर स्थित पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर, तथा पर्यटन के विस्तृत क्षेत्र से छात्र एवं छात्राओं को परिचित कराना है।

   जिला शिक्षा अधिकारी श्री शीलू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सीहोर जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के 145 पंजीकृत दल शामिल होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम सत्र में लिखित परीक्षा होगी तथा लिखित परीक्षा के आधार पर 06 टीमों का चयन होगा और फिर कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर पर्यटन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ऑडियो विजुअल राउन्ड में सहभागी दर्शकों से भी पर्यटन पर आधारित प्रश्न पूछकर आकर्षक पुरूस्कार प्रदान 

     जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। विजेता प्रथम तीन टीम को 3 दिन 2 रात का मध्यप्रदेश पर्यटन की ओर से 500 किमी के दायरे में फ्री टूर पैकेज मिलेगा तथा उपविजेता तीन टीम को 2 दिन 1 रात का मध्यप्रदेश पर्यटन की ओर से 500 किमी के दायरे में सर्वसुविधा युक्त फ्री टूर पैकेज मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments