राष्ट्रीय ग्रैप्लिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में राजदीप यादव ने जीता कांस्य पदक


सीहोर।23अगस्त26 हाल ही में उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित नेशनल ग्रैप्लिंग रेसलिंग चैंपियनशिप - 2026 में सीहोर की माटी के लाल प्रतिभाशाली रेसलर

राजदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के 130 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभाशाली पहलवानों ने हिस्सा लिया, जहां राजदीप ने अपने दमदार प्रदर्शन से पदक अपने नाम किया। राजदीप यादव ने 130 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबलों का सामना करते हुए बेहतरीन तकनीक, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ ही एशियाई स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में राजदीप ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

राजदीप यादव वर्तमान में कुश्ती प्रशिक्षक अन्नू पाल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनकी इस उपलब्धी से मध्यप्रदेश सहित पुरे शहर में हर्ष व्याप्त है।विजेता रेसलर राजपाल यादव मुकेश यादव पहलवान के भतीजे एवं मोहन यादव पहलवान के सुपुत्र है ।


इनकी उपलब्धि पर पूर्व राठौर समाज अध्यक्ष सतीष राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी रूद्रप्रकाश राठौर, राजाराम बड़े भाई, बजरंगदल संयोजक विवेक राठौर, नपाध्यक्ष अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, गोपाल यादव पहलवान, हरीश राठौर, राजू जायसवाल, राकेश शुक्ला, मनोज यादव, मनोज कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष सुदीप सम्राट, कमलेश यादव, हेमन्त दरबार, माधव यादव, विष्णु सम्राट, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान, पप्पु यादव, सिद्धपुर जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष पप्पु धाड़ी, दिनेश यादव, राजवीर यादव, विवेक श्रीवास्तव, कोच लोकेश परमार, सचिन यादव, सन्नी लुनिया, माहेन्द्र जाटव, मनोज उस्ताद राठौर, तेजा पहलवान , अजय बिसोरिया, अर्जुन मेवाड़ा, गुनगुन भविष्य राठोर, रोहित यादव, रोहन यादव, कान्हा पहलवान यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजिक संगठन व खेल प्रेमियों ने राजदीप को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।



Post a Comment

0 Comments