सीहोर, 31 अगस्त 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में उपार्जन कार्यों की सुचारू व्यवस्था, उपार्जन केंद्रों की निगरानी, स्कंध की गुणवत्ता एवं नमी परीक्षण तथा किसानों को होने वाली कठिनाइयों की समीक्षा के लिए कलेक्टर द्वारा खंड स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। समिति शासन एवं जिले द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण एवं बैठक आयोजित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
समिति द्वारा उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, उपार्जन कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्यवाही की निगरानी तथा किसानों से संबंधित कठिनाइयों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उपार्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित कर आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
0 Comments