आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में विभाजन की विभीषिका पर गरिमामय कार्यशाला आयोजित की गई
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश महंत तहसीलदार सीहोर विशेष अतिथि रूपश्री नागेश प्रभारी विकासखंड शिक्षाअधिकारी एवं संस्था प्राचार्य सुनीता जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया
संगीत समूह द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरुषेंद्र शर्मा नेअपने संबोधन में अखंड भारत के विभाजन की परिस्थितियों पर विस्तृत प्रकाश डाला
तत्पश्चात डॉक्टर राजेंद्र देशमुख नेअपने उद्बोधन में विभाजन के दंश के दर्द को विद्यार्थियों के समक्ष रखकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया
कार्यक्रम को डॉक्टर देवेंद्र साहू ने संबोधित किया उन्होंने विभाजन की विभीषिका को रेखांकित किया
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय ने अपने उद्बोधन में विभाजन की विभीषिका से सीख लेकर भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरित किया
कार्यक्रम को सृष्टि जायसवाल एवं जाहिदा खान में भी संबोधित किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महंत ने सभी वक्ताओं को सराहा एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती जैन ने विभाजन में प्राण गंवाने वाले सभी नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया
कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधिअंकुर शर्मा द्वारा एवं आभार स्वतंत्र पाठक द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक एनसीसी के कैडेट एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे

0 Comments