सीहोर, 02 अगस्त 2026 भारत सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – नशामुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत सीहोर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे
0 Comments