सीहोर। नागर धाकड़ युवा संगठन के तत्वावधान में आराध्य देव भगवान श्री बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर को नागर धाकड़ युवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नागर संगठन अध्यक्ष विनोद नागर और कार्यकर्ताओं के द्वारा निवास पर पहुंचकर भगवान श्री बलराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया। शहर में आगामी बुधवार 2 सितंबर सुबह 11 बजे भोपाल नाका से वाहन रैली शुरू होकर बाल विहार मैदान पहुंचेगी यहां सामाजिक आमसभा का आयोजन किया जाएगा। संगठन अध्यक्ष विनोद नागर ने बताया कि समाज की एकता, संगठन और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह भव्य रैली आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति एवं समस्त कार्यकारिणी ने सीहोर जिले के समस्त सम्मानीय नागर धाकड़ समाज बंधुओं एवं शहर वासियो से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और समाज की एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।

0 Comments