सीहोर: नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधान डाकघर सीहोर में कल दिनांक 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को एक विशेष आधार शिविर का आयोजन को सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से लोग अपने आधार कार्ड से जुड़े विभिन्न कार्यों का लाभ उठा सकेंगे।
इस शिविर में क्षेत्र के सभी बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे तथा पुराने कार्डों में आवश्यक सुधार (अपडेशन) किया जाएगा। जिसमें अपडेशन के अंतर्गत नाम, जन्मतिथि , पता, बायोमैट्रिक अपडेट और फोटो परिवर्तन जैसे सभी जरूरी कार्य किए जाएंगे।
निशुल्क सेवा डाकघर द्वारा नए आधार कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनाए जाएंगे। इसके अलावा, आधार कार्ड का प्रथम अपडेशन भी पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा।
प्रधान डाकघर के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उक्त विशेष शिविर दिवस को छोडक़र, अन्य सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक नियमित रूप से डाकघर में आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए जाते हैं। क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।

0 Comments