पेंशनर्स महासंघ ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


सीहोर। मप्र सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ ने पेंशनर्स की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण को लेकर जिलाधीश को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने शासन से वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के हित में शीघ्र निर्णय लिए जाने की मांग की।

ज्ञापन में वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराए में छूट प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही पेंशनर्स की आयु 65 वर्ष होने पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत तथा 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दिए जाने की मांग की गई।

महासंघ ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 65 वर्ष की आयु से आयुष्मान कार्ड की पात्रता निर्धारित करने तथा राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को आठवें वेतनमान की अनुशंसाओं का लाभ प्रदान करने की भी मांग की। महासंघ का कहना है कि पेंशनर्स की लंबे समय से लंबित मांगों पर शासन को संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए जल्द निराकरण करना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, कुंदन लाल राय, शिवशंकर सिंह, ज्ञानबाबू जाट, अतुल विजय शर्मा एवं लखनलाल सेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments