सीहोर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन को जिले में सुचारू एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न तहसीलों में अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एच.पी. उरमलिया एवं एल.एन. कैलाशिया की सहमति तथा उप प्रांताध्यक्ष के.एल. बैरागी के अनुमोदन से जिलाध्यक्ष सुंदर लाल राठौर द्वारा तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
मनोनयन के तहत सीहोर तहसील से रामबाबू सक्सेना, आष्टा से शिवनारायण मेवाड़ा, इछावर से बंशीलाल सोनी, जावर से सुधीर विश्वकर्मा, श्यामपुर से विजय कुमार भारद्वाज, नसरूल्लागंज से प्रेमनारायण पेठारी, रेहटी से राजेन्द्र कुमार दुबे तथा बुधनी से आर.सी. चौहान को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त तहसील अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे शीघ्र ही अपनी-अपनी तहसील कार्यकारिणी का गठन कर इसकी जानकारी जिला संगठन को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
तहसील अध्यक्षों के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में उपाध्यक्ष सिद्धु सिंह ठाकुर, एल.एस. सेन, महामंत्री नर्बदा प्रसाद खरे, शंकरलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लखनलाल सेन, कार्यालय सचिव चन्दरसिंह ठाकुर, प्रचार सचिव भगवानदास प्रजापति, के.के. झमटानी, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, विधि सलाहकार विश्वनाथ शर्मा (एड.) सहित कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रहलाद सिंह ठाकुर, भगतजी, मुन्ने भाई, राजेन्द्र गांधी, बी.एस. तोमर, मुरली शर्मा, महेश आर्य, दीनदयाल शंखवार, मुन्नालाल प्रजापति, सुधीर दुबे, विजय सिंह बिसौरिया, दिनेश जोशी, दिलीप राठौर, हेमन्त वल्लभ दुबे, प्रकाश देवगड़े, बेनी प्रसाद कुशवाह, अशोक कुमार दुबे आदि शामिल रहे।

0 Comments