सीहोर। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण परम पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के पावन सानिध्य में मंगलवार को सीहोर में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में मध्यप्रदेश सहित देश-विदेश से हजारों की संख्या में शिवभक्त सीहोर पहुंचे और भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आए।
नगर की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सीहोर सांस्कृतिक मंच द्वारा कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही मंच की ओर से श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था कर प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का भी सम्मान किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि कावड़ यात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आगमन सीहोर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करता है। श्रद्धालुओं की सेवा एवं स्वागत करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में सीहोर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, समाजसेवी एवं संयोजक नरेंद्र गोस्वामी, देवेश अग्रवाल, चेतन राय, राकेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, नितेश गुप्ता, कुंजीलाल परमार सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments