सीहोर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, न्यू बस स्टैंड सीहोर में श्रद्धांजलि सभा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस एवं सेवादल कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहें सहित विभिन्न नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के बाद राजीव गांधी के सद्भावना, एकता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सद्भावना रैली निकाली गई। रैली कांग्रेस कार्यालय, न्यू बस स्टैंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली चौराहे पहुंची। रैली में सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम तथा राजीव गांधी अमर रहें के नारे लगाते हुए शामिल हुए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने के लिए दूरगामी निर्णय लिए, जिसका लाभ आज भारत को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश में एकता, विकास और सद्भावना को मजबूत करने की रही है।
कोतवाली चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने कहा कि राजीव गांधी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए सभी को एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश घर-घर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र ठाकुर, राष्ट्रीय सेवादल के पदाधिकारी गणेश तिवारी, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव, घनश्याम मीणा ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिला अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने किया एवं आभार व्यक्त धीरज सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमख रूप से विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, सीताराम भारती, ओमप्रकाश बाबा, विजय जोहरी, जसपाल यादव, अमित गौर, दामोदर शर्मा, सुनील दुबे, प्रेमनारायण परमार, गुलाब बाई ठाकुर, श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, श्रीमती मुकेश ठाकुर, खुमान सिंह गुर्जर, हफीज चौधरी, ताराचन्द यादव, हरिओम सिसादिया, विक्रम पेरवाल, रामचरण मालवीय, नन्द किशोर मालवीय, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, औंकार सिंह पेरवाल, पन्नालाल खंगराले, जयराम जाटव, इजि.जितेन्द्र सिंह, मोनु शर्मा, सुनील बागवान, यश यादव, तनिष्क त्यागी, जितेन्द्र परमार, विकास विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments