सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटीकार्यालय शिवाजी नगर इंदिरा भवन भोपाल में म.प्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्षों की प्रदेश स्तरीय बैठक मेंकई महत्पूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई तथा अनेकों पदाधिकारियेां ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने सीहोर का नेतृत्व करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस में संगठन को भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के विरूद्ध धरना प्रदर्शन पर बल के साथ माह के अंतिम रविवार को झण्डा वन्दन का कार्यक्रम व महापुरुषों की जयंती आदि कार्यक्रम प्रमुखता से करना चाहिये तथा संगठन को बूथ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित करना कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना भाजपा जैसी राजनैतिक पार्टी विरोधी की भ्रष्टाचारी नितियों के विरूद्ध डटकर मुकाबला करना। नफरत और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना। युवा और कार्यकर्ताओं को अनुशासित कर देश की सेवा के लिये तैयार करना। आपदा राहत सहायता प्रबंधन कार्य को मजबूति के साथ करना । कांग्रेस पार्टी के नेता रहे डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं.जवाहरलालनेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, आल इंडिया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बहन प्रियंका गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सहित श्री खंगराले ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के आयोजक म.प्र.कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनिश भार्गव, म.प्र.कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र, म.प्र.कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय जोहरी, हरिशंकर राय, म.प्र.यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गजानन्द तिवारी, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया, भोला कांती, सेवादल कार्यालाय प्रभारी सुभाष देशमुख सहित सेवादल के अनेकों प्रदेश व जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments