कन्या शिक्षा परिसर सीहोर मे स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न



सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सीहोर में आज 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अखिलेश शुक्ला जी निर्देशक,राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ पुनर्वास संस्थान सीहोर,  संस्था के प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा जी,  प्राचार्या डॉ.विनीत गाबा जी, प्रशासक अशोक त्रिपाठी जी एवं विद्यालय के उप प्रबंधक श्री संदीप मौर्य जी विशेष रूप सम्मिलित हुएl कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर  छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, साथ ही विद्यालय की 32 छात्राओं ने पुलिस लाइन स्टेडियम मे बैंड पाइप प्रदर्शन मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, और अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन मे छात्राओं को  शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे की ओर ले जा सकती है, इसलिए शिक्षित होना जरूरी है। साथ ही विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा जी ने अपने उद्बोधन में आजादी से जुड़ी रहस्यमयी बातों से अवगत कराया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की छात्राएं पायल और दिव्यांशी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments