पूर्व केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


सीहोर। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा 'नंदू भैयाÓ की प्रथम पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश शासकीय अधिकारी कर्मचारी जनकल्याण संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

14 अगस्त को सीहोर स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय में आयोजित शोक सभा में प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन की उपस्थिति में स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद किया गया।


इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने कहा कि नंदकिशोर वर्मा सेन समाज के सच्चे हितैषी थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शासन स्तर पर समाजहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए, जो आज भी एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर वर्मा जैसा व्यक्तित्व मध्यप्रदेश में न पहले हुआ और न ही भविष्य में होना आसान है। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सीख और समाज के प्रति समर्पण सदैव याद किए जाते रहेंगे।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिवार को सदैव सुख, समृद्धि और उन्नति प्रदान करें। यही प्रथम पुण्यतिथि पर नंदकिशोर 'नंदू भैयाÓ के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और सद्भावना होगी।

श्रद्धांजलि सभा में सेन समाज एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य तथा समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय नंदकिशोर वर्मा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Post a Comment

0 Comments