बालिकाओं की दी गई गुड टच एवं बेड टच की जानकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की प्रक्रिया भी बताई


सीहोर, 24 अगस्त 2026    महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत सीहोर के शासकीय मनुबेन सांदीपनि स्कूल में बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक, काउंसलर और केस वर्कर द्वारा बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को लिए संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर इसकी शिकायत के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चियों को बालिका सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशासक श्रीमती निधि शर्मा, काउंसलर श्रीमती रोशनी राठौर, केस वर्कर श्रीमती राधिका शर्मा और प्रियंका दोहरे सहित शिक्षक एवं बालिकाएं उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments