सीहोर। भाई-बहन के पवित्र एवं स्नेहपूर्ण पर्व रक्षाबंधन को देखते हुए राखियों के सुरक्षित एवं त्वरित परिवहन तथा वितरण के लिए डाक विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में सीहोर डाक संभाग के अंतर्गत आने वाले प्रमुख डाकघरों में अवकाश के दिन भी राखी बुकिंग एवं वितरण का कार्य किया जाएगा।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2026, बुधवार को अवकाश होने के बावजूद सीहोर प्रधान डाकघर, राजगढ़ प्रधान डाकघर, आष्टा उपडाकघर एवं ब्यावरा उपडाकघर में राखी की बुकिंग एवं वितरण सेवाएं संचालित रहेंगी।
इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा अपने भाइयों को समय पर राखी भेजने की सुविधा उपलब्ध कराना है। बहनें अवकाश के दिन भी संबंधित डाकघरों में पहुंचकर अपने भाइयों के लिए राखी बुक करा सकती हैं।
डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर राखी को सुरक्षित एवं समय पर भेजने के लिए डाकघर की सेवाओं का लाभ उठाएं। विभाग द्वारा राखियों के त्वरित परिवहन एवं वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

0 Comments