तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ मांडल स्कूल सीहोर, सांदीपनि विद्यालय बिलकीसगंज में तिलक लगाकर शुभकामना देते हुए.

 



सीहोर। संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जन तक संस्कृत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 25 से 31 अगस्त तक आयोजित संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक किया गया। संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिवस संस्कृतभारती द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं प्रमुख स्थानों पर तिलककरण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएँ दी गईं।

इसी क्रम में सान्दीपनि विद्यालय, बिलकीसगंज (झागरिया) में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि एवं उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत के महत्व, भारतीय ज्ञान परंपरा में उसके योगदान तथा दैनिक जीवन में संस्कृत के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।

संस्कृतभारती के कार्यकर्ताओं ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत 31 अगस्त तक विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में शोभायात्रा, छात्र एवं विद्यालय संपर्क, गृह संपर्क, श्लोक, सुभाषित, गीत प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य संस्कृत को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जन-जन की भाषा बनाना है।

तिलककरण कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिवस को मंगलमय एवं संस्कृतमय वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार में सहभागिता का संकल्प भी लिया।


Post a Comment

0 Comments