ग्राम सोंडा में जन विश्वास शिविर आयोजित


सीहोर, 14 अगस्त, 2026    शासन-प्रशासन को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शासन-प्रशासन में जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है।  

     अभियान के अंतर्गत सीहोर जनपद के ग्राम सोंडा में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल और अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में श्री सूरसिंह बारेला, श्री शंकर पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments