सीहोर। नगर धाकड़ युवा संगठन के तत्वावधान में आराध्य देव भगवान श्री बलराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर 2 सितंबर (बुधवार) को शहर में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष विनोद नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की एकता, संगठन और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह भव्य रैली आयोजित की जा रही है। वाहन रैली प्रातः 11:00 बजे भोपाल नाका से प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाल विहार ग्राउंड पर संपन्न होगी।
आयोजन समिति एवं समस्त कार्यकारिणी ने सीहोर जिले के समस्त सम्मानीय धाकड़ समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और समाज की एकजुटता का परिचय देने की अपील की है।

0 Comments